तिरुवल्लूर (तमिलनाडु) में 29-वर्षीय महिला का शव शनिवार को आवडि रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर मिला। मृतका की पहचान ओडिशा की मेघाश्री के रूप में हुई जो आईआईटी मद्रास से 3-महीने का रिसर्च प्रोग्राम कर रही थी। प्रारंभिक जांच में उसके सिर और चेहरे पर चोट के निशान मिले और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।