भारतीय रेलवे बोर्ड ने कहा है कि आईआरसीटीसी ने राजधानी, शताब्दी, दुरंतो, वंदे भारत, तेजस और गतिमान एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों में पके हुए खाने के साथ केटरिंग सेवाएं बहाल करने का फैसला किया है। कोविड-19 महामारी के चलते यह सुविधा बंद हो गई थी। सरकार ने एयरलाइंस को भी सभी घरेलू उड़ानों में खाना परोसने की अनुमति दे दी है।