रेलवे ने कोविड-19 गाइडलाइन्स की समयसीमा बढ़ाई, मास्क नहीं पहनने पर ₹500 तक का जुर्माना
रेल मंत्रालय ने गुरुवार को कोविड-19 गाइडलाइन्स को 6 महीने या अगले निर्देश तक बढ़ा दिया है। मंत्रालय द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के मुताबिक, रेलवे परिसर व ट्रेन में मास्क नहीं पहनने पर ₹500 तक जुर्माना लगाया जा सकता है। गौरतलब है, रेलवे ने 17 अप्रैल को रेलवे स्टेशनों पर लोगों के मास्क पहनने को लेकर गाइडलाइन्स जारी की थी।