रेलवे ने कोहरे के कारण ट्रेन लेट होने से निपटने के लिए गति सीमा बढ़ाकर की 75 किमी/घंटा
भारतीय रेलवे ने सर्दियों के मौसम में कोहरे की वजह से ट्रेनों के लेट होने से निपटने के लिए उनकी अधिकतम गति सीमा वर्तमान की 60 किमी/घंटा से बढ़ाकर 75 किमी/घंटा करने का फैसला किया है। रेलवे ने बताया कि अधिकतम गति सीमा के साथ ही रेल इंजन में कोहरे से निपटने के उपकरण का भी इस्तेमाल किया जाएगा।