रेलवे ने जारी की 5,600 से अधिक असिस्टेंट लोको पायलट की भर्ती की संभावित टाइमलाइन
रेलवे ने 5,600 से अधिक असिस्टेंट लोको पायलट की भर्ती की संभावित टाइमलाइन जारी की है। पहले चरण की सीबीटी (कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट) परीक्षा जून-अगस्त तक और दूसरे चरण की सीबीटी परीक्षा सितंबर में आयोजित हो सकती है। नवंबर में एप्टीट्यूड टेस्ट लिया जाएगा जिसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए नवंबर या दिसंबर में चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी होगी।