रेलवे ने ट्रेनों में चादर, कंबल उपलब्ध करने की सुविधा करीब 2 साल बाद फिर से शुरू की

रेलवे ने ट्रेनों में चादर, कंबल और पर्दे मुहैया करने की सुविधा फिर से शुरू करने का आदेश जारी किया है। रेलवे बोर्ड ने सभी रेलवे ज़ोन के महाप्रबंधकों से कहा है कि इन वस्तुओं की आपूर्ति तत्काल प्रभाव से फिर से शुरू की जाए। गौरतलब है, कोविड-19 महामारी की शुरुआत के बाद इस सुविधा पर रोक लगाई गई थी।