inshorts

रेलवे ने वापस ली प्लैटफॉर्म टिकट की बढ़ी हुई कीमत, ₹50 से घटाकर ₹10 की

भारतीय रेलवे ने कोविड-19 महामारी के दौरान बढ़ाई गई प्लैटफॉर्म टिकट की कीमत गुरुवार को वापस लेते हुए इसे ₹50 से घटाकर ₹10 कर दिया। दक्षिण रेलवे ने बताया कि उसके सभी स्टेशनों पर प्लैटफॉर्म टिकट ₹10 का मिलेगा। गौरतलब है, कोविड-19 की रोकथाम के मद्देनज़र स्टेशनों पर भीड़ कम करने के लिए प्लैटफॉर्म टिकट की कीमत बढ़ाई गई थी।