रेलवे ने शेयर किया पुनर्विकसित होने जा रहे गाज़ियाबाद रेलवे स्टेशन का प्रस्तावित लुक
रेल मंत्रालय ने उत्तर प्रदेश के गाज़ियाबाद रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास से पहले उसके प्रस्तावित मॉडर्न लुक की तस्वीरें शेयर की हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिल्ली से सटे गाज़ियाबाद शहर के रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास पर ₹550 करोड़ खर्च किए जाएंगे। गौरतलब है कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन का भी पुनर्विकास होगा जिस पर करीब ₹5,000 करोड़ खर्च किए जाएंगे।