पश्चिम मध्य रेलवे ने मध्य प्रदेश के पुनर्विकसित रानी कमलापति स्टेशन की पहले और अब की तस्वीरें शेयर की हैं जिसका प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को उद्घाटन किया। पश्चिम मध्य रेलवे ने लिखा, “रानी कमलापति रेलवे स्टेशन के सभी प्लैटफॉर्म, टर्मिनल बिल्डिंग और एयर कॉनकोर्स पर 100% ओवर शेड कवर है। बरसात और गर्मी में यात्रियों को राहत मिलेगी।”