रेलवे ने शेयर कीं चलती ट्रेन से खींची गईं रोशनी की तस्वीरें; ट्विटर यूज़र्स ने दी प्रतिक्रिया

रेल मंत्रालय ने हाल ही में चलती ट्रेन से खींची गईं रोशनी की कुछ तस्वीरें ट्विटर पर शेयर कीं जिस पर कई ट्विटर यूज़र्स ने प्रतिक्रिया दी है। एक ट्विटर यूज़र ने लिखा है, "क्रिएटिव और बेहतरीन" जबकि एक अन्य यूज़र ने लिखा है, "अद्भुत तस्वीरें।" ये तस्वीरें मूल रूप से 'द ट्रेन स्टोरी' द्वारा पोस्ट की गई थीं।