रेलवे ने शेयर कीं जम्मू-कश्मीर में बन रहे दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे पुल की नई तस्वीरें

रेल मंत्रालय ने जम्मू-कश्मीर में चिनाब नदी पर बन रहे दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे पुल के 'खूबसूरत नज़ारे' की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। तस्वीरों पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूज़र ने पुल को 'दुनिया का आठवां अजूबा' बताया। रेलवे के मुताबिक, दिसंबर 2024 तक इस ब्रिज पर ट्रेनों की आवाजाही शुरू होगी।