रेलवे ने शेयर कीं जम्मू-कश्मीर में बन रहे भारत के पहले केबल-स्टे रेल ब्रिज की ताज़ा तस्वीरें
रेल मंत्रालय ने जम्मू-कश्मीर में अंजी नदी पर बन रहे देश के पहले केबल-स्टे ब्रिज 'अंजी खड' की ताज़ा तस्वीरें ट्विटर पर शेयर की हैं। रेल मंत्रालय ने बताया कि यह ब्रिज जम्मू-कश्मीर में उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक के कटरा और रियासी सेक्शन को जोड़ेगा। मंत्रालय ने लिखा, "एक इंजीनियरिंग मार्वल का निर्माण जारी है।"