रेलवे ने शेयर कीं पुनर्विकसित किए जा रहे राजस्थान के कोटा रेलवे स्टेशन की ताज़ा तस्वीरें

रेलवे ने ₹207.63 करोड़ की लागत से पुनर्विकसित किए जा रहे कोटा रेलवे स्टेशन (राजस्थान) की ताज़ा तस्वीरें, प्रोग्रेस रिपोर्ट और प्रस्तावित लुक की तस्वीरें शेयर की हैं। रेलवे के अनुसार, प्लैटफॉर्म नंबर 4 के पास अस्थाई टिकट बुकिंग काउंटर का काम और कम्युनिटी हॉल, रेलवे इंस्टिट्यूट व इलेक्ट्रिक सबस्टेशन की नींव की खुदाई का काम पूरा हो गया है।