रेवंत रेड्डी की जासूसी में 300 मीटर की हियरिंग रेंज वाले उपकरण का हुआ था इस्तेमाल: खबर
तेलंगाना में मौजूदा मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी समेत विपक्षी नेताओं की बीआरएस सरकार के समय जासूसी के आरोप में 3 पुलिस अधिकारी गिरफ्तार हुए हैं। बकौल रिपोर्ट्स, राज्य खुफिया ब्यूरो के एक टेक्निकल कंसल्टेंट ने रेड्डी के आवास के पास इज़रायली फोन टैपिंग उपकरण लगाने में मदद की थी जिससे 300-मीटर के दायरे में कही गईं बातें सुनी जा सकती थीं।