मदुरै (तमिलनाडु) में एक रेस्टोरेंट कर्मचारी को चाकू मारकर घायल करने के आरोप में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। बकौल पुलिस, आरोपियों के रेस्टोरेंट में शराब पीने पर रेस्टोरेंट मालिक ने एतराज़ जताया था जिसे लेकर दोनों पक्षों में बहस हुई थी और अगले दिन उन्होंने हमले को अंजाम दिया। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई थी।