रिपोर्ट के अनुसार, बेंगलुरु में बीजेपी नेता के.सी. रामचंद्र के बेटे धनुष और उसके दोस्तों के खिलाफ एक रेस्टोरेंट के कर्मचारियों को पीटने को लेकर केस दर्ज हुआ है। दरअसल, रेस्टोरेंट बंद होने के कारण कर्मचारियों ने ऑर्डर लेने से मना किया था जिसके बाद उन्होंने कथित तौर पर कर्मचारियों को पीट दिया। घटना का वीडियो भी सामने आया था।