रेस्टोरेंट में गैस सिलिंडर फटने से दिल्‍ली के जामिया नगर में 13 लोग घायल

दिल्ली के जामिया नगर इलाके में गुरुवार को एक फास्ट-फूड रेस्टोरेंट में सिलिंडर फटने से कम-से-कम 13 लोग घायल हो गए। एक अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई है। इससे पहले सुबह में दिल्ली के पंजाबी बाग के एक रेस्टोरेंट में भी आग लग गई थी।