रेस्टोरेंट में बिरयानी खाने के बाद तमिलनाडु में बच्ची की मौत; 20 लोग कराए गए भर्ती

तमिलनाडु के तिरुवन्नामलाई में एक रेस्टोरेंट में चिकन तंदूरी बिरयानी खाने के बाद एक 10-वर्षीय बच्ची की मौत हो गई है। वहीं, बिरयानी खाने के बाद उल्टी व डायरिया की शिकायत करने वाले 20 से अधिक लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने रेस्टोरेंट मालिक को डिटेन कर रेस्टोरेंट से 15 किलोग्राम बासी चिकन बरामद किया है।