रेस्टोरेंट में रोटी बनाते समय आटे पर थूकता दिखा यूपी का शख्स, हिरासत में लिया गया

गाज़ियाबाद (यूपी) में लोनी के एक रेस्टोरेंट में तंदूरी रोटी बनाते समय आटे पर थूकते शख्स का एक वीडियो वायरल हुआ है। पुलिस अफसर रजनीश उपाध्याय ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। हिंदू संगठनों ने वीडियो पर आपत्ति जताते हुए पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराकर शख्स की गिरफ्तारी की मांग की थी।