दिल्ली पुलिस ने बरामद कीं ₹5 करोड़ की 21 लग्ज़री कारें, सामने आईं तस्वीरें

दिल्ली पुलिस ने दुबई से चल रहे रैकेट का पर्दाफाश कर 4 लोगों को गिरफ्तार किया है और करीब ₹5 करोड़ की 21 लग्ज़री कारें बरामद की हैं। बकौल पुलिस, गिरोह के सदस्य मणिपुर, मेरठ (यूपी) और इंदौर (एमपी) से सक्रिय थे। दिल्ली के एक व्यक्ति द्वारा कार चोरी का मामला दर्ज कराए जाने के बाद जांच शुरू हुई थी।