रैगिंग के चलते असम में यूनिवर्सिटी के हॉस्टल के दूसरे फ्लोर से कूदा छात्र; 4 आरोपी पकड़े गए

असम में डिब्रूगढ़ विश्वविद्यालय का आनंद शर्मा नामक छात्र रविवार को कथित तौर पर रैगिंग के चलते हॉस्टल के दूसरे फ्लोर से कूद गया। पुलिस ने बताया कि घायल छात्र की हालत स्थिर है। बकौल पुलिस, पीड़ित छात्र के अभिभावकों की शिकायत के बाद एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है जबकि 3 अन्य को हिरासत में लिया गया है।