रैना का टीम में न होना हमारे लिए मुश्किल, लगा था कि वह इसमें फिट नहीं बैठते: सीएसके के सीईओ
चेन्नई सुपर किंग्स के सीईओ काशी विश्वनाथन ने आईपीएल मेगा ऑक्शन-2022 में सुरेश रैना के नहीं बिकने पर कहा है कि उन्हें टीम में नहीं लेना मुश्किल था। उन्होंने कहा, "वह 12-वर्षों से सीएसके के लिए...लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों में रहे...लेकिन टीम संयोजन फॉर्म पर निर्भर करता है...हमें लगा रैना इस टीम में फिट नहीं हो सकते हैं।"