20 बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन रॉजर फेडरर ने शुक्रवार को होने वाले अपने करियर के आखिरी मैच से पहले टीम यूरोप के साथ ट्विटर पर सेल्फी शेयर की है। तस्वीर में फेडरर के साथ ऐंडी मरे, नोवाक जोकोविच व अन्य खिलाड़ी नज़र आ रहे हैं। गौरतलब है, फेडरर ने 15 सितंबर को संन्यास का एलान किया था।