20 बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन रॉजर फेडरर ने गुरुवार को 41 साल की उम्र में प्रोफेशनल टेनिस से संन्यास लेने का एलान कर दिया। उन्होंने कहा कि अगले हफ्ते लंदन में होने वाला लेवर कप उनका आखिरी एटीपी इवेंट होगा। गौरतलब है, फेडरर ने आखिरी बार पिछले साल विंबलडन में कोई प्रतिस्पर्धी मैच खेला था।