मुंबई के ताज होटल में मंगलवार को बीसीसीआई की वार्षिक आम बैठक (एजीएम) में सौरव गांगुली की जगह पूर्व क्रिकेटर रॉजर बिन्नी को बीसीसीआई का नया अध्यक्ष नियुक्त कर दिया गया। इससे पहले रिपोर्ट्स सामने आईं थीं कि गांगुली को आईपीएल के अध्यक्ष पद की पेशकश की गई थी लेकिन उन्होंने उस पद को अस्वीकार कर दिया था।