न्यूज़ीलैंड के पूर्व बल्लेबाज़ रॉस टेलर ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से अपने संन्यास के बाद पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर द्वारा किए गए बधाई ट्वीट का हिंदी में जवाब दिया है। टेलर ने लिखा, "आपकी शुभकामनाओं के लिए शुक्रिया सचिन भाई।" उन्होंने आगे अंग्रेज़ी में लिखा, "मेरे पसंदीदा खिलाड़ी से यह संदेश प्राप्त करना एक बहुत बड़ा सम्मान है।"