'रोज़ डीजी मैडम के मुख से गालियां सुन रहा हूं' बयान देने वाले अफसर का बिहार में हुआ तबादला
बिहार सरकार ने आईजी (होमगार्ड ऐंड फायर सर्विस) पद पर तैनात आईपीएस अधिकारी विकास वैभव का तबादला कर उन्हें पुलिस मुख्यालय भेज दिया है। कुछ दिन पहले वैभव ने डिलीट हो चुके ट्वीट में लिखा था, "प्रतिदिन...अनावश्यक ही डीजी मैडम के मुख से गालियां ही सुन रहा हूं (रिकॉर्ड भी किया)। परंतु #यात्री_मन आज वास्तव में द्रवित है।"