केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार को दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का जायज़ा लिया। इस दौरान उन्होंने सोहना (हरियाणा) में एक कार्यक्रम के दौरान कहा, "मेरी नई-नई शादी हुई थी और मेरे ससुर का घर रोड के बीच में आ रहा था...तो मैंने अपनी पत्नी को बिना बताए ससुर के घर पर बुलडोज़र चलवा दिया था...नेताओं को यही करना चाहिए।"