रोते हुए बच्चे को डंडे से पीटते पिता का वीडियो हुआ वायरल; हैदराबाद पुलिस ने दर्ज किया केस

आईएएस अधिकारी अवनीश शरण ने ट्विटर पर रोते हुए बच्चे को डंडे से पीटते पिता का वीडियो सोमवार को शेयर किया और लिखा, "इस ज़ालिम को कड़ी सज़ा मिलनी चाहिए।" यह मामला हैदराबाद का है। बकौल पुलिस, "एक रिश्तेदार के घर में बदमाशी करने को लेकर आरोपी बेटे पर गुस्सा हो गया...बच्चे की मां ने केस दर्ज कराया...जांच जारी है।"