रोनाल्डो के 11-वर्षीय बेटे मैनचेस्टर यूनाइटेड में हुए शामिल, जॉर्जिना ने शेयर की तस्वीरें

मैनचेस्टर यूनाइटेड के फॉरवर्ड क्रिस्टियानो रोनाल्डो के 11-वर्षीय बेटे क्रिस्टियानो रोनाल्डो जूनियर आधिकारिक तौर पर मैनचेस्टर यूनाइटेड में शामिल हो गए हैं। रोनाल्डो की गर्लफ्रेंड जॉर्जिना रोड्रिगेज़ ने रोनाल्डो जूनियर के क्लब साइन करने की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर कीं और लिखा, "हमारे सपनों को...एक साथ पूरा करते हुए...मां तुमसे प्यार करती है।" रोनाल्डो जूनियर 7 नंबर की जर्सी पहनेंगे।