रिपोर्ट्स हैं कि हाल ही में आपसी सहमति से मैनचेस्टर यूनाइटेड छोड़ने वाले पुर्तगाल के कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो को सऊदी अरब के क्लब अल-नासर से $225 मिलियन (करीब ₹1,800 करोड़) का ऑफर मिला है। डील होने पर रोनाल्डो तीन सीज़न तक हर साल $75 मिलियन कमाएंगे। एक विवादास्पद इंटरव्यू देने के बाद रोनाल्डो ने मैनचेस्टर यूनाइटेड का साथ छोड़ा था।