रोनाल्डो को स्टार्टिंग इलेवन से बाहर किए जाने के बाद उनकी गर्लफ्रेंड ने शेयर किया पोस्ट
फीफा विश्व कप-2022 के राउंड ऑफ 16 में पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो को स्विट्ज़रलैंड के खिलाफ मैच में स्टार्टिंग इलेवन से बाहर किए जाने के बाद उनकी गर्लफ्रेंड जॉर्जिना रोड्रिगेज़ ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया। उन्होंने लिखा, "कितना शर्मनाक है कि मैं 90 मिनट तक दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के खेल का लुत्फ नहीं उठा सकी।"