रोनाल्डो ने बनाया इतिहास, 5 फीफा वर्ल्ड कप में गोल दागने वाले पहले शख्स बने

पुर्तगाल के 37-वर्षीय कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने 2022 फीफा वर्ल्ड कप में गुरुवार को घाना के खिलाफ गोल दागा जिसके साथ ही वह 5 फीफा वर्ल्ड कप में गोल दागने वाले पहले शख्स बन गए। रोनाल्डो ने यह गोल मैच के 65वें मिनट में दागा। रोनाल्डो ने इससे पहले 2006, 2010, 2014 और 2018 के एडिशन में गोल दागा था।