रोनाल्डो पर रेप का आरोप लगाने वाली महिला के नाम के साथ स्टेडियम के ऊपर से गुज़रा विमान

क्रिस्टियानो रोनाल्डो पर बलात्कार का आरोप लगाने वाली महिला के समर्थन वाले बैनर के साथ एक विमान मैनचेस्टर यूनाइटेड में रोनाल्डो के वापसी के पहले मैच के दौरान ओल्ड ट्रैफर्ड के ऊपर से गुज़रा। मैच के शुरुआती 5 मिनट के बाद 'बिलीव कैथरीन मायोर्गा' बैनर के साथ विमान उड़ता दिखा। मायोर्गा सिविल मुकदमा दायर करने की कोशिश कर रही है।