फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो के खिलाफ रेप का मुकदमा खारिज होने के बाद उनके वकीलों ने अमेरिका की एक अदालत से आरोप लगाने वाली अमेरिकी महिला के वकील को $626,000 का भुगतान करने का आदेश देने की अपील की है। दरअसल, महिला ने रोनाल्डो पर 2009 में लास वेगस में रेप करने का आरोप लगाते हुए ₹195 करोड़ हर्जाना मांगा था।