बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने कहा है कि 10 लाख से अधिक रोहिंग्या प्रवासियों को संभालना हमारे लिए 'बड़ा बोझ' है। उन्होंने कहा, "भारत...एक बड़ा देश है, वह उन्हें (रोहिंग्या प्रवासियों को) संभाल सकता है।" बकौल हसीना, "मानवीय आधार पर, हम उन्हें...आश्रय और सब कुछ देते हैं लेकिन वे यहां कब तक रहेंगे? इसमें...भारत बड़ी भूमिका निभा सकता है।"