रोहित अभी बाहर नहीं हुए हैं, आज व कल उनका कोविड-19 टेस्ट होगा: इंग्लैंड टेस्ट पर द्रविड़

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट से पहले कोविड-19 से संक्रमित हुए भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के मैच से बाहर होने की खबरों के बीच टीम के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने कहा है कि रोहित अभी टेस्ट से बाहर नहीं हुए हैं। उन्होंने कहा, "उनका आज और कल...कोविड-19 टेस्ट होगा...हमारी मेडिकल टीम...उनकी देखभाल कर रही है...ज़ाहिर है...उनकी नेगेटिव रिपोर्ट ज़रूरी है।"