रोहित की अनुपस्थिति में विराट कोहली होने चाहिए 5वें टेस्ट में कप्तान: मोईन अली

इंग्लैंड के ऑल-राउंडर मोईन अली ने कहा है कि रोहित शर्मा की अनुपस्थिति में भारत-इंग्लैंड के बीच 1 जुलाई से शुरू होने वाले 5वें टेस्ट में विराट कोहली को कप्तान बनाया जाना चाहिए। मोईन ने कहा, "टीम इंडिया के लिए यह अहम सीरीज़ है और उनके पास अनुभव भी है।" गौरतलब है, रोहित शर्मा कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं।