रोहित ने अज़हरुद्दीन को पछाड़ा, वनडे में भारत के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले छठे बल्लेबाज़ बने

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा रविवार को वनडे क्रिकेट के इतिहास में भारत के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले छठे बल्लेबाज़ बन गए। बांग्लादेश के खिलाफ पहले वनडे में 27 रनों की पारी खेलने वाले रोहित के वनडे में 9403 रन हो गए हैं। उन्होंने पूर्व भारतीय कप्तान मोहम्मद अज़हरुद्दीन को पीछे छोड़ा जिनके नाम वनडे में 9378 रन दर्ज हैं।