inshorts

रोहित ने एक बार फिर सर्वाधिक टी20I रन बनाने का रिकॉर्ड तोड़ा, गप्टिल को 2 रन से पीछे छोड़ा

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने एक बार फिर न्यूज़ीलैंड के मार्टिन गप्टिल को पछाड़ दिया है और टी20I में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। एशिया कप-2022 में पाकिस्तान के खिलाफ 18-गेंद में 12-रन की पारी खेलने वाले रोहित के 3,499 टी20I रन हो गए जो गप्टिल से 2-रन अधिक हैं। गप्टिल ने 117-पारियों में 3,497-रन बनाए हैं।