रोहित ने कोहली के सुझाव से जताई असहमति, कहा- देश के हर हिस्से में होने चाहिए टेस्ट मैच

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने कहा है कि देश के हर हिस्से में टेस्ट मैचों का आयोजन होना चाहिए। भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच इंदौर टेस्ट से पहले उन्होंने कहा कि इससे टेस्ट क्रिकेट को बढ़ावा मिलेगा। दरअसल, पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली ने अक्टूबर 2019 में कहा था कि भारत में टेस्ट क्रिकेट के सिर्फ 5 वेन्यू होने चाहिए।