भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टी20 विश्व कप-2024 के लिए चुनी गई टीम को लेकर गुरुवार को हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद रिंकू सिंह से मुलाकात की। मुंबई इंडियंस द्वारा शेयर किए गए वीडियो में रोहित उनसे बातचीत करते दिखे। दरअसल, रिंकू को टी20 विश्व कप-2024 के लिए भारत की 15 सदस्यीय टीम में शामिल नहीं किया गया है।