तीसरे टी20I के दौरान ऑस्ट्रेलियाई ऑल-राउंडर ग्लेन मैक्सवेल के रन-आउट होने के बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने विकेटकीपर दिनेश कार्तिक का हेलमेट चूम लिया। दरअसल, गेंद के स्टंप्स पर लगने से पहले ही कार्तिक ने गलती से एक गिल्ली गिरा दी थी जिसके बाद भ्रम की स्थिति हो गई थी। हालांकि, थर्ड अंपायर ने रन-आउट को वैध करार दिया।