भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने वेस्टइंडीज़ के खिलाफ वनडे सीरीज़ जीतने के बाद 21-वर्षीय रवि बिश्नोई को ट्रॉफी सौंपी। बीसीसीआई द्वारा शेयर किए गए एक वीडियो में रोहित को ग्रुप पिक्चर से पहले ट्रॉफी लेते और उसे बिश्नोई को देते हुए देखा जा सकता है। गौरतलब है, बिश्नोई को पहली बार भारतीय टीम में चुना गया था।