रोहित व रिंकू ने तोड़ा टी20I क्रिकेट में भारत के लिए सबसे बड़ी पार्टनरशिप का रिकॉर्ड
रोहित शर्मा और रिंकू सिंह ने बुधवार को टी20I क्रिकेट में भारत के लिए सबसे बड़ी पार्टनरशिप का रिकॉर्ड तोड़ दिया। दोनों ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे टी20I में नाबाद 190 रन जोड़कर संजू सैमसन और दीपक हुड्डा (आयरलैंड के खिलाफ 176 रन) को पछाड़ा। रोहित-रिंकू की यह पार्टनरशिप टी20I क्रिकेट में पांचवें विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी है।