तेलंगाना के डीजीपी रवि गुप्ता ने कहा है कि हैदराबाद यूनिवर्सिटी के छात्र रोहित वेमुला की मौत के मामले की जांच में उनके परिवार द्वारा संदेह जताए जाने के बाद दोबारा इसकी जांच होगी। पुलिस ने मामले में क्लोज़र रिपोर्ट दाखिल कर कहा था कि रोहित दलित नहीं थे और असलियत का पता लगने के डर से उन्होंने आत्महत्या की।