रोहित शर्मा का मैदान पर चहल पर चिल्लाने का वीडियो हुआ वायरल, कहा- चल उधर भाग

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का अहमदाबाद में वेस्टइंडीज़ के खिलाफ दूसरे वनडे के दौरान फील्डिंग में बदलाव करते हुए लेग-स्पिनर युजवेंद्र चहल पर चिल्लाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। रोहित को स्टंप माइक पर कहते हुए सुना गया, "क्या हुआ है तेरे को? भाग क्यूं नहीं रहा है ठीक से? चल उधर भाग।"