रोहित शर्मा का वज़न टीवी पर थोड़ा ज़्यादा लगता है: विराट की फिटनेस की तारीफ कर कपिल देव
एक इंटरव्यू में कप्तान रोहित शर्मा की फिटनेस के बारे में पूछे जाने पर कपिल देव ने कहा है, "वह एक सुलझे हुए बल्लेबाज़ हैं लेकिन...फिटनेस की बात करें तो उनका वज़न टीवी पर थोड़ा ज़्यादा लगता है।" उन्होंने कहा, "रोहित को और मेहनत करनी होगी।" कपिल देव ने कहा, "विराट कोहली को देखकर लगता है 'वाह क्या फिटनेस है'।"