केमार रोच की गेंद पर भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के 80 मीटर लंबा छक्का लगाने पर वेस्टइंडीज़ के कप्तान कायरन पोलार्ड की प्रतिक्रिया वायरल हो गई है। छक्के से पोलार्ड निराश नज़र आए। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए एक फैन ने ट्वीट किया, "वह जानते हैं कि रोहित GOAT (ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम) हैं।" एक अन्य ने लिखा, "मीम सामग्री।"