रोहित शर्मा के अंगूठे में मैच के दौरान लगी चोट, एक्स-रे के लिए अस्पताल ले जाए गए
बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे वनडे में फील्डिंग के दौरान भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के अंगूठे में चोट लग गई जिसके बाद उन्हें एक्स-रे के लिए अस्पताल ले जाया गया है। रोहित स्लिप में फील्डिंग कर रहे थे और कैच लेने की कोशिश करने के दौरान वह चोटिल हो गए। वहीं, इस दौरान रोहित से कैच छूट गया था।